हरियाणा में बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे इतने लाख वाहन, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने...

Edited By Isha, Updated: 12 Feb, 2026 04:31 PM

41 61 lakh vehicles are running on the roads in haryana without insurance

हरियाणा में 41.61 लाख वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। होशियारपुर के सांसद राज कुमार छब्बेवाल के एक प्रश्न के जवाब में लोकसभा में ये आंकड़े साझा किए गए। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा में 41.61 लाख वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। होशियारपुर के सांसद राज कुमार छब्बेवाल के एक प्रश्न के जवाब में लोकसभा में ये आंकड़े साझा किए गए। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सदन को सूचित किया कि 4 फरवरी तक हरियाणा में 41.61 लाख वाहन वैध बीमा के बिना चल रहे थे। वहीं, पंजाब में ऐसे वाहनों की संख्या करीब 56.54 लाख है।

गडकरी के मुताबिक देश में बिना बीमा के जो वाहन चल रहे हैं उन वाहनों की संख्या करीब 14.31 करोड़ हैं। वहीं, यूपी में 2.10 करोड़, महाराष्ट्र में 1.60 करोड़, तमिलनाडु में 1.27 करोड़, राजस्थान में 1.01 करोड़, दिल्ली में 30.95 लाख, चंडीगढ़ में 2.19 लाख है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत वैध बीमा के बिना वाहन चलाना गैरकानूनी है और इसके लिए जुर्माने का प्रावधान है।

बिना बीमा वाहन चलाने पर पहली बार दो हजार और दूसरी बार पकड़े जाने पर चार हजार का चालान है। बिना बीमा के वाहन के दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति या क्षतिग्रस्त वाहन को मुआवजा वाहन मालिक को अपनी जेब से देना होगा जो लाखों में हो सकता है। वाहन चोरी होने या दुर्घटनाग्रस्त होने पर बीमा कंपनी से कोई क्लेम नहीं मिलेगा। दुर्घटना पर कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं व गाड़ी जब्त हो सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!