Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Aug, 2025 07:35 PM

सोनीपत में करंट लगने से फर्नीचर कारोबारी व कारिंदे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हेल्पर भी घायल हो गया। ये दर्दनाक हादसा शनिवार को दुकान की सफाई करने के दौरान हुआ। करंट लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका।
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में करंट लगने से फर्नीचर कारोबारी व कारिंदे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हेल्पर भी घायल हो गया। ये दर्दनाक हादसा शनिवार को दुकान की सफाई करने के दौरान हुआ। करंट लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता, 30 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। शुभम यूपी का और नरेंद्र गुप्ता सोनीपत का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फर्नीचर की दुकान में मालिक नरेंद्र गुप्ता और उनके 2 कर्मचारी सफाई कर रहे थे। सफाई करते हुए शुभम लोहे की सीढ़ियों के जरिए छत पर पानी की टंकी की सफाई करने लगा।
बताया जा रहा है कि काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो दूसरा कारिंदा उसे देखने गया। शुभम को देख दूसरा युवक उठाने लगा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जब नरेंद्र गुप्ता ने देखा तो वह शुभम को हटाने लगा लेकिन नरेंद्र खुद करंट की चपेट में आ गया। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)