मुकेश शर्मा पहलवान के नेतृत्व में एक पौधा मां के नाम लगाने का लिया संकल्प

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 24 Jul, 2024 08:41 PM

plant a sapling in the name of mother mukesh sharma wrestler

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा पहलवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा पहलवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण किया।

 

इस मौके पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए मुकेश शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के रक्षक हैं और जीवन की आधारशिला हैं। हमारी संस्कृति में वृक्षों की पूजा और सम्मान की परंपरा रही है, जो हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाती है।

 

मुकेश शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रेरणादायक अभियान का हिस्सा बनना चाहिए और मां समान व प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। हर पेड़ का रोपण, हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस मौके पर दर्जनों युवाओं नें मां के नाम एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!