फेक है स्कूली बच्चाें काे काेराेना पाॅजिटिव बताने वाला वीडियाे, सिविल सर्जन ने दी सफाई

Edited By vinod kumar, Updated: 09 Jun, 2020 10:40 PM

video of dps school 45 children getting coronavirus viral

हरियाणा में काेराेना वायरस का कहर जारी है। लगातार काेराेना के काफी संख्या में काेराेना के नए पाॅजिटिव केस सामने आ रहे है। इसी बीच गुरुग्राम के डीपीएस स्कूल के 45 बच्चों के काेराेना संक्रमित होने का मैसेज और वीडियो वायरल हाे रही है।

गुरुग्राम: हरियाणा में काेराेना वायरस का कहर जारी है। लगातार काेराेना के नए पाॅजिटिव केस सामने आ रहे है। इसी बीच गुरुग्राम के डीपीएस स्कूल के 45 बच्चों के काेराेना संक्रमित होने का मैसेज और वीडियो वायरल हाे रही है।

इस वीडियाे में एक महिला बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी दे रही है, लेकिन जब इस वीडियाे का सच जानने के लिए गुरुग्राम के सिविल सर्जन जेएस पुनिया से बात की गई ताे उन्हाेंने कहा कि इस तरह का कोई भी मामला उनके पास नहीं आया है। एक साथ इतने अधिक बच्चों के संक्रमित होने की कोई भी जानकारी पूरी तरह से झूठी है। उन्हाेंने इस पूरी वीड़ियाे काे फेक बताया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!