सिरसा में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, बरनाला में हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब सीएम के खिलाफ की नारेबाजी

Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Jul, 2026 06:02 PM

sanitation workers protested in sirsa and raised slogans against the punjab chie

पंजाब के बरनाला में महिला सफाई कर्मचारियों और उनके बच्चों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार

सिरसा : पंजाब के बरनाला में महिला सफाई कर्मचारियों और उनके बच्चों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई रानियां ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

इस मौके पर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाप रोष जताते हुए नगर पालिका कार्यालय के बाहर हंगामा किया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

बाद में कर्मचारियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नगर पालिका सचिव विक्रमजीत को सौंपा गया।

इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बरनाला में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यूनियन नेताओं का दावा है कि कार्रवाई में कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और उनके सिर फोड़ दिए गए।

प्रदर्शनकारियों ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए घटना की कड़ी निंदा की। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बरनाला मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!