रेवाड़ी में लग्न समारोह में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम...3 साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2025 12:42 PM

youth murdered at wedding ceremony in rewari

रेवाड़ी जिले के गांव पिथडावास में शुक्रवार देर रात लग्न समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव पिथडावास में शुक्रवार देर रात लग्न समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में 3 से 4 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से एक गोली युवक की गर्दन में लगी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

हुड़दंग मचाने पर हुई कहासुनी

मृतक की पहचान गांव बधराना निवासी 28 वर्षीय इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। वह पिथडावास गांव में अपने परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने गया था। जानकारी के अनुसार समारोह में कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे। इंद्रजीत ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि माहौल खराब न करें, जिस पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। एक गोली इंद्रजीत के गले में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

परिजनों ने लगाया जाम

घटना के बाद रात में पुलिस की मौजूदगी में जैसे-तैसे कार्यक्रम पूरा किया गया। सुबह जब परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचे तो पुलिस अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज होकर परिजनों ने रामपुरा थाने के बाहर गोपाल देव चौक पर जाम लगा दिया। जाम के कारण रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और सड़क खुलवाई।

3 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया 

परिजनों के अनुसार, इंद्रजीत मोटर पंखे की मरम्मत का काम करता था। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी तीन साल की एक बेटी है। परिवार में छोटा भाई सेना में कार्यरत है।

वहीं थाना रामपुरा प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी कहासुनी से जुड़ा पाया गया है। घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया गया है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव और थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!