अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं में रोष, लघु सचिवालय में काटा बवाल, कहा - वापिस लिया जाए फैसला

Edited By Vivek Rai, Updated: 17 Jun, 2022 03:54 PM

youth against agneepath scheme said decision will taken back

प्रदेश के तमाम स्थानों पर अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं ने चरखी दादरी के लघु सचिवालय परिसर में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना का विरोध जताया।

चरखी दादरी(नरेंद्र): प्रदेश के तमाम स्थानों पर अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं ने चरखी दादरी के लघु सचिवालय परिसर में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना का विरोध जताया।

युवाओं ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसको युवा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। युवाओं ने अग्निपथ योजना को जल्द से जल्द वापिस करने की मांग की । युवाओं ने बताया कि पूरे देश में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है फिर भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। युवाओं ने बताया कि अगर सरकार ने योजना को वापिस नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!