Edited By Manisha rana, Updated: 22 Feb, 2026 03:08 PM

करनाल पश्चिमी यमुना नहर में घरेलू कलह के चलते युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पति ने पहले अपनी पत्नी को फोन कर नहर पर बुलाया और उसके बाद नहर में छलांग लगा दी।
करनाल : करनाल पश्चिमी यमुना नहर में घरेलू कलह के चलते युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पति ने पहले अपनी पत्नी को फोन कर नहर पर बुलाया और उसके बाद नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर नहर में डूबे व्यक्ति के शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला हॉस्पिटल के मोर्चरी हाऊस में भिजवाया।
थाना इंचार्ज महावीर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि देर रात 30 साल के युवक नहर में डूब गया है, इसके बाद हम यहां मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद गोताखोर रात से ही सर्च ऑपरेशन चला कर युवक की तलाश कर रहे थे। अंधेरा होने के कारण डेडबॉडी मिलने में कामयाबी नहीं मिली थी। उसके बाद देर रात को एसडीआरएफ की टीम को मैसेज दिया था। सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चला कर शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते ऐसा किया है, बाकी जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। पत्नी ने भी रोकने का प्रयास काफी किया लेकिन फिर भी युवक ने नहर में छलांग लगा दी।
मिली जानकारी के अनुसार डबरकी गांव का युवक जो फिलहाल इस वक्त कुंदनपुर गांव में रहता था। देर रात तकरीबन 11:30 के करीब पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचा था। घरेलू कलह के चलते जिसने पत्नी के सामने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद आज एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)