Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2026 09:17 AM

सैक्टर-9 में बिजली निगम की महिला क्लर्क के सिर में गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बारे में पुलिस को जब जानकारी मिली तो इंद्री रोड पर घेराबंदी की गई। मुठभेड़ में आरोपी की टांगों पर गोली लगी है।
करनाल : सैक्टर-9 में बिजली निगम की महिला क्लर्क के सिर में गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बारे में पुलिस को जब जानकारी मिली तो इंद्री रोड पर घेराबंदी की गई। मुठभेड़ में आरोपी की टांगों पर गोली लगी है। फिलहाल पुलिस अब आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया और ठीक होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि 15 मई को सैक्टर 9 स्थित निवास पर बिजली निगम में क्लर्क डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह स्कूटी को स्टैंड पर खड़ा कर लॉक कर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक युवक आया और डिंपल के सिर में गोली मार दी। आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज में पूरी वारदात कैद मिली। फुटेज में घटना से करीब 1 घंटे पहले एक बाइक सवार युवक इलाके में घूमकर रैकी करता नजर आया।
सूचना मिलने के बाद एस. पी. नरेंद्र बिजराणिया मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)