IMD Alert: पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड, इन जिलों में शीतलहर का Yellow Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Dec, 2025 09:57 AM

yellow alert issued for cold wave in several districts of haryana

हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया था।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया था। बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में मामूल 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 °C की मामूली गिरावट देखने को मिली है। 

प्रदेश में 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हरियाणा के चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गहरी धुंध पड़ सकती है। इसके बाद अन्य जिलों में भी धुंध बढ़ेगी। नारनौल में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में 5.8 डिग्री, सोनीपत में 5.9 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और सिरसा में तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 °C दर्ज किया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!