अंबाला में  लू और गर्म हवाओं से हाल-बेहाल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Harman, Updated: 18 May, 2026 02:24 PM

ambala reels under heatwave and hot winds health department issues advisory

हरियाणा के अंबाला में इन दिनों मौसम के तेवर बेहद तल्ख हो चुके हैं। लोग भयंकर और रिकॉर्डतोड़ गर्मी का सामना कर रहे हैं। दोपहर होते-होते आसमान से ऐसी आग बरस रही है कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर...

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के अंबाला में इन दिनों मौसम के तेवर बेहद तल्ख हो चुके हैं। लोग भयंकर और रिकॉर्डतोड़ गर्मी का सामना कर रहे हैं। दोपहर होते-होते आसमान से ऐसी आग बरस रही है कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि बिना मजबूरी के कोई भी घर से बाहर कदम रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

PunjabKesari

अंबाला में सूरज की तपिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जरूरी कामकाज के सिलसिले में जो लोग बाहर निकल भी रहे हैं, वे पूरी तरह से खुद को ढक कर निकल रहे हैं। इस जानलेवा गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। वहीं लोगों का कहना है वे मजबूरी में घरों से बाहर निकल रहे हैं। उनके कामकाज पर भी गर्मी का बहुत असर पड़ रहा है। उन्हें अपना सफर रुक रुक कर पूरा करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

 स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे लापरवाही न बरतें, खुद को हाइड्रेटेड रखें और बुजुर्गों व बच्चों का खास ख्याल रखें। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है कि यदि हो सके तो वे दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक घरों से बाहर न निकले,जितना हो सके, पानी और पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें,नींबू पानी,ORS घोल, लस्सी और नारियल पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!