यौन शोषण के आरोपों में घिरे यमुनानगर CMO की मौत, लेडी डॉक्टर ने लगाए थे गंभीर आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 29 Sep, 2025 04:40 PM

yamunanagar cmo dies surrounded by harassment allegations

यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह की मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र जिले के गांव कुरड़ी में रह रहे यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनकी मौत की पुष्टि कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के सीएमओ डॉ. एसएस महला ने की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि डॉ. सिंह पर यमुनानगर सिविल अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने 20 सितंबर को यौन उत्पीड़न और जातिसूचक टिप्पणी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर के बाद से ही वे फरार चल रहे थे और पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ने वकीलों के माध्यम से अग्रिम जमानत की कोशिश की थी, लेकिन सत्र अदालत ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जाने की तैयारी में थे। इसी बीच सोमवार को उनका निधन हो गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कराई हैं। डॉ. सिंह की मौत ने मामले को नया मोड़ दे दिया है और स्वास्थ्य विभाग में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!