महिलाओं ने वृद्धा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला किया बेहोश, नकदी व जेवर लेकर हुई रफूचक्कर

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Sep, 2020 12:45 PM

women drank the elderly cold drink to the old lady

याना खेड़ा गांव की वृद्धा भानी देवी वीरवार को वाहन से बस अड्डे पर उतरी थी। दो अनजान महिलाएं उनको बहाने से ऋषिनगर में ले गई और नशा मिला...

हिसार (ब्यूरो) : बयाना खेड़ा गांव की वृद्धा भानी देवी वीरवार को वाहन से बस अड्डे पर उतरी थी। दो अनजान महिलाएं उनको बहाने से ऋषिनगर में ले गई और नशा मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 1500 रुपए औऱ 1 तोले के सोने के जेवर चुरा ले गई। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 2 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

रावलवास खुर्द गांव के मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मेरी बुआ भानी देवी बयाना खेड़ा गांव से बस में आई थी। वह बस अड्डे पर उतरी को उनको 2 अनजान महिलाएं मिली। मेरी बुआ लोकल बस अड्डे से बाहर फल खरीदने निकली तो वे दोनों महिलाएं बोली कि आपकों बाव की बीमारी है। वे उनको झाड़ा लगाने की बात कहकर धोबीघाट की तरफ ले गई। उन्होंने वहां मेरी बुआ को नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। उसके बाद मेरी बुआ बेहोश हो गई। फिर दोनों महिलाएं उनका पर्स में 1500 रुपए औऱ एक तोले के सोने के जेवर थे। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 2 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी अंदाज में 5 महिलाओं ने 5 सितंबर को बस अड्डे के बाहर से गांव मीरकां की सावित्री देवी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। वृद्धा बेहोश होने पर दोनों महिलाएं उनके 5000 रुपए व सोने के जेवर चुराकर फरार हो गई। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!