Gangrape: सात दिन बाद खुलासा, सोनीपत नहीं, कुरुक्षेत्र रेल के डिब्बे में हुआ था महिला के साथ गैंग रेप! 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2025 01:45 PM

woman was gang raped in a train compartment

महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी को सात दिन बाद सफलता मिली है। मामले में एसआईटी ने रेलवे कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शिवम और भजन के रूप में हुई है

पानीपत(सचिन): महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी को सात दिन बाद सफलता मिली है। मामले में एसआईटी ने रेलवे कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शिवम और भजन के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कुरुक्षेत्र स्टेशन के पास महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी भजन रेलवे टेक्नीशियन पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। जबकि शिवम आदतन अपराधी है। उस पर चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसआईटी शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

बताया जा रहा है कि 24 जून की रात आरोपियों ने महिला को कुरुक्षेत्र स्टेशन पर संदिग्ध देख उसके साथ गलत काम करने प्लान बनाया। शिवम नशे में था। शिवम ने महिला को भी बातों में उलझा नशीला पदार्थ खिला दिया। उसे डिब्बे में लेजाकर लेटा दिया। महिला नशे में थी। नशे की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में अन्य कई आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों द्वारा अन्य आरोपियों से रुपए लेने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह था मामला
 25 जून को सोनीपत में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला का पैर कट गया था। सोनीपत पुलिस ने उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। जहां पर महिला ने डॉक्टर को खुद के साथ 24 जून की रात पानीपत रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म होने के बयान दिए थे।

पहचान पूछी तो उसने किला थाना क्षेत्र, पानीपत की बताई। डॉक्टर ने पानीपत किला पुलिस से संपर्क किया तो सामने आया कि महिला के पति ने एक 1 जुलाई को गुमशुदगी का केस दर्ज करा रखा है। किला थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए, उनके आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जीआरपी को भेज दी थी। जीआरपी एसपी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। फिलहाल टीमें गहनता से जांच कर रहीं हैं। और भी आरोपी सामने आ सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!