चोरी के मामले में संलिप्त महिला गिरफ्तार, अन्य सामान किया बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Oct, 2020 12:05 PM

woman involved in theft case arrested recovered other items

सिवानी पुलिस ने  बड़वा निवासी एक व्यक्ति के मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार की गई ...

भिवानी : सिवानी पुलिस ने  बड़वा निवासी एक व्यक्ति के मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला से पूछताछ कर में पेश किया जहां से अदालती कार्रवाई के बाद उसे रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। 

सिवानी थाना जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि 6 अक्तूबर को बड़वा निवासी बंसीलाल के मकान से अज्ञात  व्यक्ति सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। बंसीलाल ने घटना की शिकायत पुलिस को दी थी। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु करते हुए इस मामले में राजस्थान निवासी विजय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीरवार को इस मामले में संलिप्त राजस्थान के अलवर जिले के गांव माजरा रावत निवासी महिला संजु को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे  सुनारियां जहां से अदालत ने उसे सुनारिया जेल भेजने के आदेश दिए।                                                                                                                                                                                                        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!