रेवाड़ी में महिला की बेरहमी से हत्या, घर में अकेली देखकर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Jul, 2025 05:09 PM

woman brutally murdered in rewari

रेवाड़ी जिले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त घर में अकेली थीं।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव मसीत में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त घर में अकेली थीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वहीं बेटी के शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उनका बेटा अर्जुन पठानकोट में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। वहीं मृतक महिला के पति चित्तौड़गढ़ में नौकरी करते हैं। मृतके महिला के बेटे अर्जुन ने बताया कि 18 जून की सुबह उसने मां को कई बार कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। संदेह होने पर उसने पड़ोसी अजय को घर जाकर देखने के लिए कहा। जब अजय घर पहुंचा तो सुनीता फर्श पर मृत पड़ी मिलीं और पास में खून से सना एक सरिया भी पड़ा था। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। वहीं अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए थे। जिसमें से गहने भी गायब थे।

PunjabKesari

सिर पर किया गया है हमला 

अर्जुन ने बताया किसी ने लूटपाट के इरादे से घर में घुसकर उसकी मांग की हत्या की है। सिर पर गहरी चोटों से हमला किया गया था और खून फर्श पर सूखा हुआ मिला, जिससे लगता है कि वारदात को रात को ही अंजाम दिया गया है। अर्जुन ने मां के हत्यारे को कड़ी से कड़ी से सज़ा की मांग की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वहीं बेटी के शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!