नशीले पदार्थ तस्करी की आरोपी महिला गिरफ्तार, 6 ग्राम 45 मिलीग्राम हैरोइन बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Sep, 2020 01:38 PM

woman accused of drug trafficking arrested 6 grams of 45 mg heroin recovered

जिला पुलिस ने नशीले पदार्थ बिक्री के लिए आरोपिया सावित्री को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई 2020 को एंटी नारकोटिक...

कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस ने नशीले पदार्थ बिक्री के लिए आरोपिया सावित्री को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई 2020 को एंटी नारकोटिक सैल ने राजकुमार को 6 ग्राम 45 मिलीग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था।

जिसको पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आरोपी राजू ने पुलिस रिमांड के दौरान स्वीकार किया था कि उसको यह हैरोइन आरोपी महिला को बेचने के लिए दी थी। उसको नहीं मालूम की यह हैरोइन को बेचने का काम करता था। पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए आऱोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गत दिवस माननीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसको उपनिरीक्षक बलजीत व महिला सिपाही रिंकु की टीम ने अदालत से एक दिन के पुलिस रिंमाड पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!