हरियाणा में व्यक्ति ने की पत्नी-जीजा की हत्या: कई दिनों घर से भाग गए थे दोनों, रात को ही लौटे थे घर

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jun, 2024 12:24 PM

wife and brother in law murdered in haryana

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जहां टोहाना के गांव चंदपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और जीजा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई।

टोहाना (सुशील सिंगला) : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जहां टोहाना के गांव चंदपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और जीजा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों में अवैध सम्बन्ध थे, जिसके चलते पति ने ही अपनी पत्नी और जीजा को मार डाला। दोनों के शव घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। वारदात की सूचना मिलने के बाद सुबह एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो वहीं सीन ऑफ क्राइम व जाखल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों पिछले दिनों घर से भाग गए थे। रात ही वापस आने पर गुस्साए व्यक्ति ने दोनों पर हमला बोल दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। मृतक बबनपुर का रहने वाला था और चांदपुरा में विवाहित था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!