हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है शहीदों की नगरी, जानें..

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Aug, 2025 01:49 PM

which district of martyrs city in haryana check here

हरियाणा के झज्जर जिले को "शहीदों की नगरी" कहा जाता है। इसका कारण यह है कि यहां के अनेक युवा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में सेवा कर रहे हैं, और देश की रक्षा करते हुए कई वीर जवान शहीद भी हुए हैं।

डेस्कः भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों की बात करें, तो हरियाणा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य न केवल अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, हरियाणा के प्रत्येक जिले की अपनी विशेष पहचान है। इसी कड़ी में, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले को "शहीदों की नगरी" कहा जाता है? यदि नहीं, तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं।

हरियाणा के जिले में शहीदों की नगरी

हरियाणा के झज्जर जिले को "शहीदों की नगरी" के नाम से जाना जाता है। इसका कारण यह है कि यहां के अनेक युवा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में सेवा कर रहे हैं, और देश की रक्षा करते हुए कई वीर जवान शहीद भी हुए हैं। इन्हीं में से एक थे कर्ण सिंह, जो नौसेना के जवान थे और गुजरात में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए शहीद हो गए थे। कर्ण सिंह के अलावा भी झज्जर से कई अन्य वीर जवान शहीद हुए हैं, जिनके बलिदान को सदा स्मरण किया जाता है। यही कारण है कि झज्जर को "शहीदों की धरती" कहा जाता है।

हरियाणा राज्य का गठन

हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। इसे भारत के 17वें राज्य के रूप में पंजाब से अलग करके बनाया गया था। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है, जो पंजाब की राजधानी भी है। हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 1.5% है। प्रदेश में कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!