Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jan, 2025 08:57 AM

weather will change again in haryana know when it will rain

हरियाणा में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। 29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की आगामी स्थिति के बारे में बताने के लिए येलो अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में 11 जिलों में यलो अलर्ट है। इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा बाकी 11 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। 

बढ़ीं किसानों की चिंता

हरियाणा में मौसम साफ होने और टेंपरेचर बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जनवरी और फरवरी में गेहूं की फसल के लिए ठंड जरूरी होती है। तापमान ज्यादा होने से गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है, जिससे गेहूं का दाना छोटा रह जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!