रोहतक में विजय संकल्प रैली; कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- गरीबों के वोट लेकर करती है शोषण

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 09 Apr, 2024 06:14 PM

vijay sankalp rally in rohtak targeted at congress

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश और प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार व्याप्त था।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश और प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार व्याप्त था। कांग्रेस पार्टी गरीबों से वोट लेकर सिर्फ शोषण करने का काम करती थी। भाजपा शासन में देश और प्रदेश के अंदर गरीब, किसान और मजदूर समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिनका प्रदेश के हर व्यक्ति को सीधा लाभ पहुंच रहा है। 

महम की नई अनाज मंडी में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाना है और रोहतक की सीट हमारे लिए प्राथमिकता है। वे यहां की जनता से अपील करते हैं कि डॉक्टर अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताएं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं में हम अपना योगदान दे सकें। डॉ अरविंद शर्मा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बातें कम, काम ज्यादा करते हैं, इन्होंने लोकसभा में हमेशा अपने क्षेत्र की आवाज उठाई।

कांग्रेस पर अरविंद का निशाना

वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जात-पात की राजनीति की और अब फिर से वे इसी तरह के बयान दे रहे हैं, जिससे प्रदेश के अंदर माहौल बिगड़े। अरविंद शर्मा ने कहा कि कुछ जगह पर कांग्रेस ने युवाओं को बहका रखा है और उनका विरोध करने जैसी गतिविधियों में भेजा जा रहा है। लेकिन कांग्रेसी जनता के सामने एक्सपोज हो चुके हैं और ये जितनी भी गतिविधियां हैं, ये सारी गुलाबी गैंग करवा रही है। लोगों से वोट की अपील करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि उनको दोबारा मौका मिलता है तो अगर कोई कसर बाकी रही है तो उसको ब्याज समेत पूरा करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!