Video : बिजली के खंबे से टकराने के बाद आग का गोला बनी Verna कार, एक की मौत, दो घायल

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 28 Mar, 2023 09:40 AM

तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जब एक तेज रफ्तार वरना कार बिजली के खंभे से जा टकराई।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टक्कर लगने के कुछ ही मिनटों में गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जब एक तेज रफ्तार वरना कार बिजली के खंभे से जा टकराई।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टक्कर लगने के कुछ ही मिनटों में गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही आसपास के लोगों ने तीनों कार सवार को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि बल्लभगढ़ की मलेरणा रोड पर ये हादसा हुआ। दरअसल देर रात यह गाड़ी बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे तीनों लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला और जैसे ही युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला गया तुरंत गाड़ी में आग लग गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!