सिरसा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल...खेत में गिरी गाड़ी

Edited By Isha, Updated: 31 Jul, 2026 08:45 PM

two people critically injured in a collision between a speeding truck and a car

हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह

सिरसा(सतनाम): हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से उछलकर पास के खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीओ सिरसा के रानियां इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे।

 हादसे के बाद कार में सवार दोनों लोग अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए कार के शीशे और दरवाजे खोलकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल इस सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।  पुलिस को सूचित किया जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर  निकाला गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और पूरी सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की दर्दनाक दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!