Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Jul, 2026 05:58 PM

हरियाणा के सिरसा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा-पोते की
सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही परिवार तक पहुंची तो हर जगह चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक दादा-पोते की पहचान ओम प्रकाश और 7 वर्षीय केशव पुत्र बजरंग लाल, निवासी बेगू रोड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ओम प्रकाश पत्नी और पौते सहित गाड़ी में सिरसा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव पोहड़का के पास पहुंचे तो उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही पिकअप से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
वहीं हादसे में घायल तीनों को ऐलनाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केशव और ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल संतोष रानी को सिरसा रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)