सोशल मीडिया पर महिला को मैसेज कर पूछे आपत्तिजनक सवाल, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Feb, 2026 09:00 PM

unknown sent vulgar massage to woman on social media

महिलाओं की सुरक्षा और उनके डिजिटल सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर के अलग-अलग थानों में मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को परेशान करने, अश्लील सवाल पूछने और गंदे मैसेज भेजने के दो अलग-अलग...

गुड़गांव, (ब्यूरो): महिलाओं की सुरक्षा और उनके डिजिटल सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर के अलग-अलग थानों में मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को परेशान करने, अश्लील सवाल पूछने और गंदे मैसेज भेजने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सोहना रोड स्थित मालिबू टाउन की निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक उसके कुछ अन्य साथी पिछले काफी समय से उन्हें मोबाइल पर परेशान कर रहे हैं। आरोपी फोन पर अश्लील सवाल पूछते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

डीएलएफ फेज-तीन के यू-ब्लॉक निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को उनके दो रिश्तेदारों ने मोबाइल पर बेहद आपत्तिजनक और गंदे मैसेज भेजे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!