पैसों के लेनदेन को लेकर मामा के लड़के को उतारा था मौत के घाट, आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2022 07:38 PM

uncle s boy put to death over money transaction accused arrested

होडल की कुंडा कॉलोनी में दो दिन पहले एक युवक द्वारा पैसे के लेनदेन को लेकर मामा के लड़के को चाकू से गर्दन काटकर मौत के घाट उतारा गया...

पलवल (दिनेश) : होडल की कुंडा कॉलोनी में दो दिन पहले एक युवक द्वारा पैसे के लेनदेन को लेकर मामा के लड़के को चाकू से गर्दन काटकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने इस हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि होडल की कुंडा कॉलोनी निवासी मृतक सतीश कुमार के पिता किशन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सतीश कुमार उसकी बहन के पुत्र ठेकेदार दिगंबर के यहां काम करता था। उसके पुत्र ने दिगंबर से अपने काम के पैसे मांगे तो दिगंबर उसके बेटे के साथ झगड़ा करने लगा और घटना वाले दिन ठेकेदार ने सतीश कुमार के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपित दिगंबर मौके से फरार हो गया। सतीश की हालत को देखते हुए तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक सतीश के पिता किशन सिंह की शिकायत पर आरोपित दिगंबर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। उन्होंने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि सतीश की हत्या का आरोपित अपने घर के पास खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने आरोपित के पास से चाकू भी बरामद किया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!