असंतुलित होकर नहर में गिरी कार, पुलिस व ग्रामीणों ने कूदकर बचाई दंपति की जान
Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jul, 2022 05:59 PM

पानीपत जिले के समालखा कस्बे से गुजर रही नहर में कार असंतुलित होकर गिर गई। जबकि कार को गिरता देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य शुरू...
पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले के समालखा कस्बे से गुजर रही नहर में कार असंतुलित होकर गिर गई। जबकि कार को गिरता देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीण नहर में कूद गए और कार सवार पति-पत्नी को बाहर निकाला। जबकि कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक ट्रक को देखकर संदीप अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी अचानक असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पीछे दूसरी गाड़ी में सवार होकर आ रहे लोगों ने कूदकर पति व पत्नी को बाहर निकाला।
जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि कार में सवार युवक संदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी निशा के साथ समालखा स्थित गांव किवाना आ रहा था। किवाना में निशा का मायका भी है। यहां वे निशा की दवाई लेने आ रहे थे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

3 दिन बाद मिला भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का शव, 10K.M. आगे मिली बॉडी...3 बहन-भाईयों में सबसे छोटा था...

Sirsa में मातम: नहर में डूबने से दो घरों के इकलौते चिराग बुझे, 2 दिन बाद नहर से मिले मोहित और मनीष...

यमुनानगर में तेज रफ्तार कार बनी काल, टक्कर लगने से 25 मीटर दूर जा गिरा डिलीवरी बॉय; थमी सांसें

नूंह में मुठभेड़ के दौरान भारी बवाल, ग्रामीण पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा ले गए कुख्यात अपराधी

यमुनानगर: ग्रामीणों का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई तो फिर होगा चक्का जाम... जानें क्या है विवाद

हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर आग लगी, AC में शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका...पड़ोसियों ने बचाई मां और...

यमुना को बचाने के लिए बड़ा फैसला, अब छोटे उद्योगों को भी लगाने होंगे कैमरे...जानिए नए नियम!

महेंद्रगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद, आरोपी काबू

रिश्तेदार के घर जा रहे थे बाप-बेटा, रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार कार... बाइक के उड़े परखच्चे;...

Hansi Accident: हादसे ने छीनी 3 जिगरी यारों की जान, बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर