नहीं रूक रहा रिश्वतखोरी का खेल, हरियाणा पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Edited By Vivek Rai, Updated: 16 May, 2022 07:31 PM

two sub inspectors of haryana police arrested for taking bribe

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा बनाने का सपना देख रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार के कर्मचारी ही सरकार के इस सपने को हकीकत में नहीं बदलने दे रहे। लगातार पुलिस कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने के मामले सामने आ रहे हैं।

महेंद्रगढ़ : प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा बनाने का सपना देख रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार के कर्मचारी ही सरकार के इस सपने को हकीकत में नहीं बदलने दे रहे। लगातार पुलिस कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने के मामले सामने आ रहे हैं।

ताजा मामला महेंद्रगढ़ से सामने आया जहां विजिलेंस टीम ने दो पुलिस सब इंस्पेक्टरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसआई नरेश कुमार को 2 लाख की रिश्वत के साथ पकड़ा है। वहीं कनीना में एसआई नरेंद्र कुमार को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

फिलहाल, दोनों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!