हरियाणा पुलिस के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, 12 अन्य को मिला पुलिस पदक

Edited By Shivam, Updated: 26 Jan, 2020 04:15 PM

two officials of haryana police honored with president police medal

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से ‌सम्मानित किया गया है जबकि 12 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

चंडीगढ (धरणी): गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से ‌सम्मानित किया गया है जबकि 12 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर के पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार और पंचकूला के सब-इंस्पेक्टर प्रमोद चंद को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी, हिसार के पुलिस अधीक्षक शिवचरण तथा  पुलिस अधीक्षक यातायात करनाल ओमवीर सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है।

PunjabKesari, Haryana

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राईम ब्यूरो पंचकूला के उप-पुलिस अधीक्षक गुरमेल सिंह, सब-इंस्पेक्टर राजपाल, ईएसआई सुरेश कुमार, सहायक सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सहायक सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार, सहायक सब-इंस्पेक्टर रामपाल, ईएएसआई रामफल, ओआरपी एएसआई मनोज कुमार व हवलदार प्रवीन कुमार शामिल हैं।

डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई
इस अवसर पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!