Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Feb, 2026 09:04 PM

सेक्टर-9ए एरिया में कैब ड्राइवर की गला मफलर से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिक आरोपियों को काबू किया है। पुलिस इस केस दमें अब तक कुल छह आरोपियों को काबू कर चुकी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-9ए एरिया में कैब ड्राइवर की गला मफलर से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिक आरोपियों को काबू किया है। पुलिस इस केस दमें अब तक कुल छह आरोपियों को काबू कर चुकी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, सेक्टर-9ए थाना पुलिस को एक युवक के किडनेप करने की सूचना मिली। पुलिस बसई चौक पहुंची तो वहां दिल्ली पुलिस की टीम के साथ यूपी के औरैया निवासी शानू नामक युवक मिला। वहीं पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसका साला एमपी के मुरैना निवासी सूरज (25) गुरुग्राम में टैक्सी चलाने का कार्य करता था। वह 27 जनवरी की दोपहर टैक्सी लेकर घर से निकला और घर नहीं लौटा। वहीं टैक्सी की लोकेशन होली चौक, दिल्ली की मिली। छानबीन में सामने आया कि सूरज का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई है और शव को फर्रुखनगर एरिया के खेतों में फेंक दिया गया है। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने अपहरण व हत्या से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी शानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फर्रुखनगर क्षेत्र में सरसों के खेत से सूरज का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कर्ण, चंदन व कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो नाबालिग को भी काबू कर लिया।
पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि आरोपी कार्तिक ने शानू, कर्ण, चंदन व उनके साथ मिलकर फोन से कैब ऑनलाइन बुक की और सूरज को बसई चौक पर बुलाया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने पेशाब का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। इसी दौरान आरोपियों ने सूरज को पीछे से दबोच कर मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी ने शव को फर्रुखनगर के खेतों में फेंक दिया और उसकी टैक्सी को लेकर चले गए।