Edited By Isha, Updated: 02 Mar, 2026 11:58 AM

जिले के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी मार्च 2025 में एक युवक के साथ हुई। युवती के स्वजनाें ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया। शादी में दहेज कम लाने पर पति ने अपनी ही पत्नी को बहन
हिसार: जिले के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी मार्च 2025 में एक युवक के साथ हुई। युवती के स्वजनाें ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया। शादी में दहेज कम लाने पर पति ने अपनी ही पत्नी को बहन कह कर बोलने लगा और दूरी बना ली। वह बार-बार दहेज में बाइक और सोने के कड़े की डिमांड करने लगे।
दहेज न लाने पर वह बहन कह कर उसको बुलाता और फिर उसके साथ मारपीट करता। अब इस संबध में आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 21 मार्च 2025 को स्वजनों ने एक युवक के साथ शादी थी। पति की बहन की शादी मेरे भाई के साथ हुई थी। शादी के दौरान स्वजनों ने काफी खर्चा किया था। शादी के दो दिन बाद ही पति ने मुझे बहन कह कर बुलाना शुरू किया और कहा कि बहन मुझ से गलती हो गई।
पति ने कहा कि जब तक दहेज में बाइक और सोने का कड़ा नहीं मिलता वह दूरी बनाकर रखेगा और पत्नी का दर्जा नहीं दूगा और बहन कह कर बुलाउंगा। कई बार इस बारे में दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन उसके बाद भी पति ने मुझे अपनाने से इनकार कर दिया। जब विरोध करती तो वह मारपीट करता। अब इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी।