टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वालों को उपलब्ध कराते थे बैंक खाता, 2 गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Feb, 2026 04:56 PM

two arrested in case of fraud on telegram

टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वालों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के मामले में साइबर थाना साउथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप (उम्र-24 वर्ष) निवासी ठाकुर बस्ती, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) व 2. पवन (उम्र-30 वर्ष) निवासी...

गुड़गांव,  (ब्यूरो): टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वालों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के मामले में साइबर थाना साउथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप (उम्र-24 वर्ष) निवासी ठाकुर बस्ती, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) व 2. पवन (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव धांगर, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से 80 हजार रुपए उक्त आरोपी प्रदीप के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे, आरोपी अमित ने यह बैंक खाता आरोपी पवन को 5 हजार रुपये में बेचा था तथा आरोपी पवन ने यही बैंक खाता 6 हजार रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था। मामले में अब तक आरोपी प्रदीप व पवन सहित कुल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।   

 

आपको बता दें कि 31 दिसंबर को एक महिला ने साइबर थाना साउथ पुलिस को शिकायत के माध्यम से बताया था कि इसे टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन काम करने के टास्क दिए गए व इसको विश्वास में लेने के लिए पहले छोटी-छोटी राशि इसके बैंक खाते में जमा की गई व आगे काम करने के लिए एडवांस में भुगतान करवाकर इससे ठगी कर ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!