एमएस धोनी ने ज़ेड ब्लैक समर्पण के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Mar, 2026 07:54 PM

ms dhoni sends a message of hope through zed black samarpan s  sab shubh hoga  c

अभियान पर अपनी बात रखते हुए ब्रांड एंबेसडर क्रिकेटर एमएस धोनी ने कहा, “ज़ेड ब्लैक के साथ संदेश हमेशा सरल रहा है ‘अपना सर्वश्रेष्ठ करें और विश्वास रखें।

गुड़गांव ब्यूरो : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। एमडीपीएच के प्रमुख सुगंध और पूजा उत्पाद ब्रांड ज़ेड ब्लैक ने एमएस धोनी के साथ नया टेलीविजन कमर्शियल लॉन्च किया है और ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्ध कपूर एवं भीमसेनी कपूर के लिए ‘सब शुभ होगा’ अभियान पेश किया है। यह लॉन्च 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हो रहा है, जब देशभर में श्रद्धालु नौ दिनों की पूजा और आध्यात्मिक साधना की शुरुआत करते हैं। इस अभियान के तहत ज़ेड ब्लैक की शुद्ध  कपूर और भीमसेनी कपूर श्रृंखला पेश की गई है। इन उत्पादों की पैकेजिंग पर भी एमएस धोनी दिखाई देंगे और अभियान देशभर में टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और रिटेल नेटवर्क के माध्यम से चलाया जाएगा।  

 

अभियान के बारे में मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा सब शुभ होगा’ के जरिए हम एक ऐसी भावना को सामने लाना चाहते थे, जिसकी जड़ें आस्था, सकारात्मकता और इस विश्वास में हैं कि हर सच्ची प्रार्थना उम्मीद लेकर आती है। एमएस धोनी के साथ हमारा एक दशक से जुड़ा संबंध भी भरोसे और विश्वास जैसे इन्हीं मूल्यों को दर्शाता है, इसलिए उनका जुड़ाव इस ब्रांड के साथ बिल्कुल स्वाभाविक है। हम FY28 तक ₹1,000 करोड़ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।” यह अभियान शुद्ध कपूर और भीमसेनी कपूर पर केंद्रित है। 

 

कंपनी की विकास रणनीति पर बात करते हुए मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के निदेशक अंशुल अग्रवाल ने कहा कंपनी कपूर और पूजा सामग्री जैसी नई श्रेणियों को समर्थन देने के लिए अपने विनिर्माण ढांचे के विस्तार और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने में लगातार निवेश कर रही है। हमारा व्यापक फोकस नवाचार और टिकाऊ विनिर्माण पहलों के साथ सुगंध-आधारित एफएमसीजी पोर्टफोलियो तैयार करने पर है। अभियान पर अपनी बात रखते हुए ब्रांड एंबेसडर और दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी ने कहा, “ज़ेड ब्लैक के साथ संदेश हमेशा सरल रहा है ‘अपना सर्वश्रेष्ठ करें और विश्वास रखें।’ ‘प्रार्थना होगी स्वीकार’ ने इसी भावना को सामने रखा था और ‘सब शुभ होगा’ उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए लोगों को सकारात्मक बने रहने और विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!