गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वालों पर रेड, 32 सिलेंडर जब्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Mar, 2026 08:33 PM

32 cylender impound for black marketing in sector 12

गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। डीसी अजय कुमार के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सेक्टर-12 में रेड कर 32 सिलेंडर जब्त किए हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। डीसी अजय कुमार के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सेक्टर-12 में रेड कर 32 सिलेंडर जब्त किए हैं। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि सेक्टर-12 में विवेकानंद अस्पताल के सामने ओपन पार्किंग एरिया में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां  एक एक आरोपी को काबू किया जिसकी पहचान लक्ष्मण विहार निवासी निरंजन के रूप में हुई। पुलिस को शिकायत देकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने बताया कि टीम ने मौके से 31 डोमेस्टिक सिलेंडर भरे हुए, एक खाली सिलेंडर, दो पांच किलो के खाली व एक 10 किलो का भरा सिलेंडर जब्त किया है। टीम में एफएसओ सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार इंस्पेक्टर व जोगेंद्र को शामिल किया गया था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!