पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने आए दो युवकों को पुलिस ने ऐसे किया काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Feb, 2026 08:43 PM

two arrested in case of drugs smuggling in party

सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को एमडीएमए सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 21.64 ग्राम एमडीएमए, एक मोबाइल और 5900 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी केरल मूल के हैं और पार्टियों में ड्रग सप्लाई करते थे।

गुड़गांव,(ब्यूरो): सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को एमडीएमए सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 21.64 ग्राम एमडीएमए, एक मोबाइल और 5900 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी केरल मूल के हैं और पार्टियों में ड्रग सप्लाई करते थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

दरअसल, पुलिस ने गलेरिया मार्केट के निकट से एक आरोपी को 21.64 ग्राम एमडीएमए सहित काबू किया था। जिसकी पहचान केरल के जिला एर्नाकुलम निवासी हिरोश साबू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके आठ दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। जिसके बाद सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने हिरोश को अवैध एमडीएमए उपलब्ध कराने वाले आरोपी जेनपैक्ट चौक से काबू कर लिया। आरोपी व्यक्ति की पहचान अनंतकृष्णन निवासी तिरुवनंतपुरम (केरल) के रूप में हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!