फर्नीचर और कपड़े के व्यवसायी कर रहे थे ठगी, गुड़गांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Jun, 2025 06:08 PM

two arrest in cyber fraud in gurgaon

गुड़गांव पुलिस ने दो ऐसे साइबर ठगों को काबू करने में सफलता हासिल की है जो कहने को तो फर्नीचर और कपड़े के व्यवसायी हैं, लेकिन असली काम साइबर ठगी करना है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं। अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रिकॉर्ड...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस ने दो ऐसे साइबर ठगों को काबू करने में सफलता हासिल की है जो कहने को तो फर्नीचर और कपड़े के व्यवसायी हैं, लेकिन असली काम साइबर ठगी करना है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं। अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 26 मई को साइबर थाना मानेसर पुलिस को एक व्यक्ति ने स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर इन्वेस्टमेंट करके अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे ठगी करने की शिकायत दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया। दोनों आरोपी आशीष कुमार व चिराग यमुनानगर के रहने वाले हैं। 

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी की राशि में से 02 लाख 99 हजार 957 रुपए आशीष कुमार व चिराग के ज्वाइंट बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। आरोपियों ने यह बैंक खाता एक अन्य व्यक्ति को 50 हजार रुपए में बेचा था। आरोपी आशीष की यमुनानगर में फर्नीचर की व आरोपी चिराग की कपड़े की दुकान हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!