कार्यालय का ताला तोड़ लाखों की नकदी लेकर चंपत हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 26 Feb, 2020 01:08 PM

thieves broke into office lock with cash and goods worth lakhs

बीती रात चोर कस्बे में एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपए नकदी व हजारों रुपए का सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने ढांड निवासी रामलाल चौधरी की शिकायत पर चोरों....

ढांड (मल्होत्रा/दीपक) : बीती रात चोर कस्बे में एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपए नकदी व हजारों रुपए का सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने ढांड निवासी रामलाल चौधरी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढांड पुलिस को दी शिकायत में रामलाल ने बताया कि कस्बे में बी.पी.आर. स्कूल ढांड के पास उसका कार्यालय है।

रोजाना की तरह वह अपना कार्यालय बंद करके घर चला गया और सुबह जब आकर कार्यालय खोलने लगा तो ताले टूटे पड़े थे और कार्यालय में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर कार्यालय को ताला तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 65 हजार रुपए नकद, एक एल.ई.डी., इंवर्टर, बैटरी, गैस चूल्हा, सिलैंडर, डबल बैड चादरे, तकिये, तौलिए व जमीन सम्बंधी कागजात चुराकर ले गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!