नगर निगम चुनाव: Haryana में 13 करोड़पति मेयर उम्मीदवार, BJP का ये Candidate सबसे ज्यादा कर्जाई

Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2025 09:44 AM

there are 13 crorepati mayor candidates in haryana

हरियाणा के 9 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में 13 करोड़पति मेयर उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे अमीर सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान हैं। जिनकी संपत्ति 38 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मानेसर से भाज

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के 9 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में 13 करोड़पति मेयर उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे अमीर सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान हैं। जिनकी संपत्ति 38 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मानेसर से भाजपा के सुंदर लाल हैं, जिनके पास 9.82 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर 6.51 करोड़ की संपत्ति वाले करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा हैं।

सबसे कम 13.21 लाख संपत्ति यमुनानगर से कांग्रेस उम्मीदवार किरणा देवी की है। इसके बाद फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार प्रवीन जोशी हैं, जिनके पास 28.42 लाख की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राज रानी की संपत्ति 36.82 लाख रुपए है।

इनके अलावा 2 और लखपति उम्मीदवार हैं। जिनमें मानेसर से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज यादव की 44.35 लाख और अंबाला से भाजपा उम्मीदवार सैलजा सचदेवा की संपत्ति 65 लाख रुपए है। इनके अलावा सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

कर्जाई उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ज्यादा 5.71 करोड़ का कर्जा रोहतक से भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि पर है। खास बात यह है कि उनकी संपत्ति इस कर्जे से कम यानी 5.45 करोड़ है। दूसरे नंबर पर सोनीपत से कांग्रेस के कमल दीवान पर 4.60 करोड़ का कर्जा है। तीसरे नंबर पर 3.42 करोड़ कर्ज वाली गुरुग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा हैं।

बता दें कि 9 निगम समेत 40 निकायों में चुनाव-उपचुनाव में 3062 नेताओं ने नामांकन किया है। इनमें 9 निगमों में मेयर के लिए 57 ने नामांकन भरा है। नगर पालिका-परिषद के प्रेजिडेंट के लिए 271 और पार्षद के लिए 2,734 लोगों ने नामांकन भरा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!