घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी, मालिक को धमकाते हुए फरार हुआ चोर

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 18 Mar, 2023 08:03 PM

theft of jewelry and cash worth lakhs by breaking the

शहर से चोरी का एक मामला निकलकर सामने आया है,जहां एक चोर ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया।

गोहाना(सुनील): शहर से चोरी का एक मामला निकलकर सामने आया है,जहां एक चोर ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। इस दौरान मौके पर घर का मालिक राहुल पहुंचा और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। वहीं घर में मौजूद युवक ने कहा कि मै चोर हूं,तुम्हारे  से घर चोरी करके जा रहा हूं। हिम्मत है तो पकड़ कर दिखाओ, इतना कहते हुए वह छत से कूदकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रह है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

वहीं इस मामले में गोहाना के डीसीपी मुकेश कुमार ने बताया गोहाना में बढ़ती चोरी की घटनाओ को लेकर शहर में पुलिस सुरक्षा को बड़ा दिया गया है। फिलहाल  मामले की जांच में पुलिस जुटी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!