किसान ने रेल लाइन पर किया ऐसा काम, पहुंच गई RPF... जानिए क्या है मामला

Edited By Isha, Updated: 20 Jan, 2026 09:05 AM

farmer planted a red flag on the railway line the rpf removed it

नौल्था गांव में सोमवार को एक किसान ने कंपनी के वेयरहाउस को जाने वाली रेलवे लाइन पर लाल झंडा गाड़ दिया। झंडा लगाने की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गई और झंडे को हटाया।

पानीपत: नौल्था गांव में सोमवार को एक किसान ने कंपनी के वेयरहाउस को जाने वाली रेलवे लाइन पर लाल झंडा गाड़ दिया। झंडा लगाने की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गई और झंडे को हटाया।

किसान का कहना था कि रेलवे लाइन बिछाने के दौरान उसकी जमीन ली गई लेकिन उसे कोई मुआवजा नहीं मिला। किसान ने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी ने उसकी भूमि पर अधिकार जताए बिना ही काम करा लिया।

आरपीएफ के प्रभारी ने बताया कि नौल्था गांव में अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का वेयरहाउस है। ये सीधे रेलवे लाइन से जुड़ा हुआ है। इसी लाइन से गेहूं सहित अन्य अनाज की मालगाड़ियां जाती हैं। नौल्था के किसान जितेंद्र की जमीन रेलवे ट्रैक से लगभग चार एकड़ दूर है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!