रोहतक में मुठभेड़ के बाद भाऊ गैंग का शूटर गिरफ्तार, हिमाचल में पूर्व विधायक पर की थी फायरिंग

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jan, 2026 09:09 AM

bhau gang shooter arrested after encounter in rohtak

रोहतक में मंगलवार देर रात पुलिस और भाऊ गैंग के शार्प शूटर बदमाश अमन के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में मंगलवार देर रात पुलिस और भाऊ गैंग के शार्प शूटर बदमाश अमन के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

पुलिस ने बदमाश अमन पर 20000 का इनाम रखा था। अमन पर रोहतक में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि अमन ने साथियों के साथ मिलकर मार्च 2025 में हिमाचल प्रदेश में पूर्व विधायक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। अमन 10 माह से गिरफ्तारी से छिपता फिर रहा था। मुठभेड़ सांपला बेरी रोड पर 334बी हाईवे पुल के नीचे एसटीएफ व अमन के बीच हुई। पुलिस व अमन की ओर से पांच राउंड फायरिंग हुई। मौके से अवैध देशी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!