घर में घुसकर नौकरानी से किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर आरोपी ने मारे थप्पड़

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Feb, 2020 02:12 PM

the young man raped the maid

एक कालोनी में मकान मालिक से मिलने आए युवक द्वारा नौकरानी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने मां के साथ थाने पहुंचकर दुखड़ा सुनाया तो थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच तेज कर दी है।

पानीपत(संजीव): एक कालोनी में मकान मालिक से मिलने आए युवक द्वारा नौकरानी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने मां के साथ थाने पहुंचकर दुखड़ा सुनाया तो थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच तेज कर दी है।

एक कालोनीवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह एक मकान में साफ-सफाई आदि का काम करती है। गत 28 जनवरी को जब वह काम पर गई तो मकान मालिक किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उसने मकान खोलकर साफ-सफाई शुरू कर दी। इसी दौरान थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांववासी युवक कुलदीप वहां पर आया तथा उससे मकान मालिक के बारे में पूछताछ की।

जब उसने बताया कि मकान मालिक घर पर नहीं हैं तथा किसी काम से बाहर गए हुए हैं तो इतना सुनते ही युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके कई थप्पड़ मारे तथा धमकी दी कि यदि मामले के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। 

युवती ने आगे बताया कि उसने घर पर आकर सारे मामले के बारे में अपनी मां को अवगत करवाया। जिस पर मां ही उसे थाने लेकर पहुंची है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 376, 506 के तहत केस दर्ज करके आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!