चोरों के हौसले बुलंद, दो अलग- 2 जगहों पर हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jan, 2021 04:29 PM

the thieves got high two different places stolen police investigation

भिवानी में बीती रात्रि चोरों ने दो अलग-अलग जगहों पर चोरी वारदात को अंजाम दिया। जिसमें भिवानी में स्थित संत कबीर मंदिर के दानपात्र से 35 से 40 हज़ार रुपए ले जाने का अंदेशा है तथा दूसरी चोरी बावड़ी गेट स्थित एक मकान में बनाए गए गुरूद्वारे का दानपात्र...

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी में बीती रात्रि चोरों ने दो अलग-अलग जगहों पर चोरी वारदात को अंजाम दिया। जिसमें भिवानी में स्थित संत कबीर मंदिर के दानपात्र से 35 से 40 हज़ार रुपए ले जाने का अंदेशा है तथा दूसरी चोरी बावड़ी गेट स्थित एक मकान में बनाए गए गुरूद्वारे का दानपात्र व एक मोबाइल ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संत कबीर मंदिर में जब पुजारी आया तो उसने देखा की दानपात्र का ताला टूटा हुआ है तथा उसमें से रुपये गायब हैं। पुजारी द्वारा लोगों को इकट्ठा किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं दूसरी ओर मकान मालिक ने बताया कि लोगों की सेवा के लिए घर में गुरुद्वापा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रात को जब वह पेशाब करने के लिए उठा तो गुरुद्वारे का गेट खुला मिला व गुरुद्वारे का दानपात्र गायब मिला। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि चोरों ने दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी और मेरा मोबाइल भी चुरा ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग जगह से चोरी की सूचना मिली थी जिसकी छानबीन जारी है। उन्होंने बताया कि जो भी जांच में पाया जाएगा उसकी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!