बहादुरगढ़ में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोका, यूईआर-2 पर पुलिस ने लगाए बैरिकेड; 5 बसों को हाईवे पर ही रोका

Edited By Harman, Updated: 21 Jul, 2026 11:11 AM

farmers marching towards delhi were stopped in bahadurgarh

बहादुरगढ़ में दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने यूईआर-2 यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के एंट्री पॉइंट पर रोक दिया। एयरपोर्ट और द्वारका की ओर जाने वाले मार्ग पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों की पांच बसों को हाईवे पर ही रोक लिया। इस दौरान मौके...

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़) : बहादुरगढ़ में दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने यूईआर-2 यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के एंट्री पॉइंट पर रोक दिया। एयरपोर्ट और द्वारका की ओर जाने वाले मार्ग पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों की पांच बसों को हाईवे पर ही रोक लिया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तनाव और टकराव जैसी स्थिति भी बन गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पंजाब से आए किसान देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। किसानों का कहना था कि उनका कार्यक्रम पहले से तय था और वे जंतर-मंतर पर चल रहे किसी अन्य प्रदर्शन में शामिल होने नहीं जा रहे थे। किसान घाट पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैठक और एक दिवसीय धरना प्रस्तावित था।

PunjabKesari

हालांकि, दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसानों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली सीमा पर दिल्ली पुलिस और हरियाणा की सीमा पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली आने वाले सभी प्रमुख बॉर्डरों पर किसान संगठनों को रोकने के निर्देश दिए गए थे।

किसानों का यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किया गया था। किसानों का आरोप है कि इस ट्रेड डील से देश के किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान होगा। किसानों ने कहा कि वे केवल एक दिन का धरना देकर शाम तक वापस लौटने वाले थे, लेकिन सरकार ने उन्हें दिल्ली पहुंचने से पहले ही रोक दिया।

भारतीय किसान यूनियन (खोसा) के प्रधान सुखजिंदर खोसा की अगुवाई में किसान दिल्ली जा रहे थे। सुखजिंदर खोसा ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह किसानों के मुद्दों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी अन्य संगठन के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

खोसा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है और ट्रेड डील किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को जबरन रोका गया तो देशभर की किसान यूनियनें संयुक्त रणनीति बनाकर सीमाओं पर स्थायी मोर्चा लगाने का निर्णय ले सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!