कुत्ता लिए घूम रहा था 7-8 महीने के बच्चे का भ्रूण, शव पर थे सुएनुमा हथियार के वार

Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2020 01:07 PM

the dog was wandering around with a fetus of 7 8 months

सैक्टर-3 में सोमवार शाम को एक कुत्ता पालीथिन में नवजात लड़के का शव लेकर घूम रहा था। सैक्टरवासियों ने कुत्ते से शव छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी....

हिसार (ब्यूरो) : सैक्टर-3 में सोमवार शाम को एक कुत्ता पॉलीथिन में नवजात लड़के का शव लेकर घूम रहा था। सैक्टर वासियों ने कुत्ते से शव छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। शव पर सुएनुमा हथियार के वार के निशान थे। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सैक्टर-3 के निवासी और हुडा विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह सोमवार शाम को करीब साढ़े 6 बजे बच्चों के साथ मकान की छत पर खड़ा था।

तभी एक कुत्ता नहर की तरफ से मुंह में काला पॉलीथिन लेकर आया। घर के पास कुत्ते ने पॉलीथिन फाड़ा तो उसमें से 7-8 महीने का भ्रूण निकला। विनोद ने बताया कि पता चलने पर मैंने पड़ोसियों की मदद से कुत्ते के मुंह से भ्रूण छुड़वाया और फोन कर मामले की सूचना सूर्यनगर चौकी पुलिस को दी। तब चौकी प्रभारी जयबीर सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण कब्जे में लिया। भ्रूण पर सुएनुमा हथियार के वार के निशान थे। सिविल अस्पताल में मंगलवार को भ्रूण का पोस्टमार्टम डाक्टर की टीम ने किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!