खेल-खेल में किशोरी ने 7 साल के बच्चे को मारी कैंची(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 28 Jan, 2020 05:17 PM

हरियाणा में पानीपत में एक ऐसा मामला सामने आया जहां खेल खेल में एक किशोरी मासूम बच्चे की हरकतों से नाराज हो गई और उसने बच्चे के कूल्हे में कैंची घोंप दी। मासूम को घायल अवस्था.......

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में एक किशोर लड़की ने खेल-खेल में नाराज होकर अपने पड़ोसी बच्चे के कूल्हे में कैंची घुसा दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया व उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ितों ने कहा कि आरोपियों द्वारा उन पर ही किशोरी को अगवा करने के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है।

PunjabKesari

पीड़ित और आरोपी परिवार एक घर में किराए पर रहते हैं
जानकारी के अनुसार 15 साल की किशोरी ने 7 साल के बच्चे को खेल खेल में कूल्हे में कैंची मारकर घायल कर दिया। यह मामला पानीपत के शिवनगर का है जहां दोनों ही परिवार यहां कुछ समय से किराए पर आकर रहने लगे है। यह बताया जा रहा है कि किशोरी ने बच्चे के कूल्हे पर दो बार कैंची से वार किया है। वहीं परिजनों ने बच्चे को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ितों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!