प्रदेश सरकार कर रही जनता की अनदेखी : अभय

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Jan, 2020 10:44 AM

state government is ignoring the public abhay

प्रदेश की भाजपा सरकार में आम आदमी की अनदेखी हो रही है। जब भी आम आदमी के साथ अन्याय होगा तो इंडियन नैशनल लोकदल का कार्यकत्र्ता उसकी हिम्मत बनेगा और उसके लिए हर तरह से लडऩे को तैयार होगा। अभय सैक्टर-12 स्थित जाट धर्मशाला में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित...

करनाल(नरवाल): प्रदेश की भाजपा सरकार में आम आदमी की अनदेखी हो रही है। जब भी आम आदमी के साथ अन्याय होगा तो इंडियन नैशनल लोकदल का कार्यकर्ता उसकी हिम्मत बनेगा और उसके लिए हर तरह से लडऩे को तैयार होगा। अभय सैक्टर-12 स्थित जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अभय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है।

संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं का संगठित होना जरूरी है। यदि संगठन को मजबूत करना है तो रूठ कर इधर-उधर गए कार्यकर्ताओं को जोडऩा होगा। संगठन को मजबूत करने हेतु हरियाणा में इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी की ओर से अभियान चलाया जाएगा। वह कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलवाते हैं कि उनको पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।

अभय ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर भी हमले बोले। चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग दुखी है। सरकार में गरीब की अनदेखी हो रही है। उप-मुख्यमंत्री ने पहली कलम ने बुजुर्गों को 5,100 रुपए पैंशन देने की घोषणा की थी लेकिन 250 रुपए बढ़ाकर बुजुर्गों का अपमान किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!