Thar वाला काल : पुलिस का लोगो लगी Z ब्लैक शीशे वाली Thar ने निकाल दिया Alto का कचूमर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 May, 2026 05:39 PM

speedy thar hit alto and damaged badly

शिवाजी नगर एरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेकाबू हुई थार गाड़ी काल बनकर आई और एक अल्टो कार का जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कर का कचूमर निकल गया और इसमें कार सवार पूरी तरह से फस गया, जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

गुड़गांव,(ब्यूरो) : शिवाजी नगर एरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेकाबू हुई थार गाड़ी काल बनकर आई और एक अल्टो कार का जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कर का कचूमर निकल गया और इसमें कार सवार पूरी तरह से फस गया, जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आरोपी थार गाड़ी सवार ने अपनी गलती मानने की बजाय उल्टा आल्टो कार चालक को ही धमकाना शुरू कर दिया और अपने साथियों को बुलाकर उन्हें देख लेने की धमकी दी। हैरत की बात यह है कि जिस थार गाड़ी ने आल्टो को टक्कर मारी उस थार गाड़ी के न केवल सभी शीशे जेड ब्लैक थे बल्कि उसे पर हरियाणा पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पीड़ित की माने तो वह अपनी अल्टो गाड़ी को सर्विस करवा कर कंपनी से अपने घर की तरफ जा रहे थे और शिवाजी नगर में सरकारी स्कूल के पास सड़क किनारे रुके हुए थे। इस दौरान शिवाजी नगर अंदर की तरफ से थार गाड़ी आई, इसके चालक ने गाड़ी को बहुत स्पीड में घुमाया जिसके बाद वह बेकाबू होती हुई उनकी अल्टो गाड़ी से जा टकराई। टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां एक तरफ आल्टो कार का कचूमर निकल गया वहीं थार का एक पहिया भी टूट गया। 

 

वहीं, सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो पीड़ित से शिकायत लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि गुड़गांव ट्रेफिक पुलिस द्वारा जहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं वही नियमों को ताक पर रखकर जेड ब्लैक शीशे के साथ सड़कों पर काल बनकर सड़कों पर दौड़ रही यह थार किसी अधिकारी को दिखाई नहीं दी। हैरत की बात यह है कि जेड ब्लैक शीशे वाली थार गाड़ी पर लगा पुलिस का लोगो भी अपने आप में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि मामले में पुलिस किस तरह की कार्रवाई अमल में लाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!