पानीपत में तेज रफ्तार कैंटर ने महिला को कुचला, आरोपी मौके से फरार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Dec, 2025 07:38 PM

speeding truck crushed woman in panipat

पानीपत के गांव कुराड़ के पास घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी के लिए घर से निकली एक महिला को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के गांव कुराड़ के पास घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी के लिए घर से निकली एक महिला को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले की रहने वाली थी। हर रोज वह काम के लिए जाती थी। सोमवार को जब घर से काम पर जा रही थी तो कुराड़ गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। 

PunjabKesari

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी दिलबाग ने बताया कि आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!