वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन से सिरसा से श्री हजूर साहिब के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन

Edited By Manisha rana, Updated: 13 May, 2026 04:14 PM

special train will leave from sirsa for sri hazur sahib

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 15 मई को सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए सिरसा से विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस ट्रेन को सिरसा से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सिरसा (सतनाम सिंह) : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 15 मई को सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए सिरसा से विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस ट्रेन को सिरसा से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर आज सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने संयुक्त रूप से स्थानीय रेलवे स्टेशन तथा मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सफाई व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर निर्धारित रूट पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि सीएम के दौरे को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। तीर्थ यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क धार्मिक यात्रा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन एवं मुख्यमंत्री के रूट पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कार्यक्रम के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा हो। इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रेलवे विभाग, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

वहीं अर्पित संगल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्री नांदेड साहब के लिए स्पेशल ट्रेन यहां से 15 तारीख को रवाना होगी।  संभावित है कि मुख्यमंत्री स्वयं इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा 60 वर्ष से ऊपर लोगों के लिए बिलकुल मुफ्त है।  सुरक्षा व्यवस्था और इंतजाम को लेकर प्रशासन द्वारा स्टेशन का मुआयना लिया गया। उन्होंने बताया कि सिरसा जिले से लगभग 400 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!